फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी वाले घर में घुसकर पीटा, महिला सहित चार घायल, मुकदमा दर्ज

Thu, 10 Apr 2025 11:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक युवक शादी समारोह में शराब पीकर पहुंच गया। युवक ने जमकर हंगामा काटा। इसकी शिकायत जब युवक के परिजनों से की तो वह भी शादी वाले घर में पहुंच गए और उन्होंने परिजन के साथ मारपीट कर दी। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कस्बा के एक मोहल्ला में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति की पुत्री की शादी समारोह में मोहल्ले के ही एक युवक ने नशे में खूब हंगामा काटा। इस दौरान युवक के परिजनों ने भी शादी वाले घर में घुसकर मारपीट की। एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


10 अप्रैल को मोहल्ला कोलियान खुर्द निवासी लल्ला खां की पुत्री की शादी थी। इस दौरान मोहल्ले का एक युवक शादी समारोह में शराब पीकर पहुंच गया। युवक ने जमकर हंगामा काटा। इसकी शिकायत जब युवक के परिजनों से की तो वह भी शादी वाले घर में पहुंच गए और उन्होंने परिजन के साथ मारपीट कर दी। 

एक महिला के अलावा साहिल, इरशान, इमरान के चोट आई हैं। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहल्ला कोलियान खुर्द निवासी अजयपाल, रामू, गंगा देवी के अलावा एक अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें