फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रुहेरी में हाईवे की पटरी से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रुहेरी के पास सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार शाम प्रशासन ने कार्रवाई की। एनएचएआई और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से पटरी पर बनी अस्थाई दुकानों और ढकेलों को हटवा दिया।
विज्ञापन

रुहेरी में हाईवे पर मुख्य बाजार लगता है। सड़क की दोनों ओर पटरियों तक दुकानें लगने और ई-रिक्शा व टेंपो के जमघट से यातायात प्रभावित हो रहा था। तीखे मोड़ के कारण हादसों का खतरा भी बना हुआ था। एसडीएम सासनी और एनएचएआई ने तीन दिन पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। पालन न होने पर बुधवार को टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध करते हुए अधिकारियों से नोकझोंक की। पुलिस की सख्ती के चलते कार्रवाई जारी रही। एसडीएम सासनी शिवप्रकाश यादव ने दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें