फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 महीने बाद पटरी पर लौटी जिंदगी

विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना काल में बंद हुई ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का संचालन आज से शुरू होगा। ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन से सुबह चलकर अलीगढ़ के रास्ते दिल्ली तक जाएगी। फिर रात को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर आएगी। ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को मास्क पहनना आवश्यक होगा। रेलवे प्रशासन पैसेंजर ट्रेन के संचालन की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस ट्रेन के हाथरस किला पर न आने के कारण यात्रियों में खासी नाराजगी है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस से ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता था। कोरोना काल में इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया। अब एक मार्च सोमवार से पैसेंजर ट्रेन का फिर से संचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन सुबह छह बजकर दस मिनट पर हाथरस जंक्शन से चलेगी। शाम में पांच बजे चलकर नौ बजकर बीस मिनट पर हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला स्टेशन से हो संचालन तो मिले राहत
काश जनप्रतिनिधियों की मदद से इस ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का संचालन हाथरस किला से किया जाए तो जिले के रबड़ी, रंग गुलाल, हींग, रेडीमेड, ऑटो पार्ट्स आदि का कार्य करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि हाथरस से हर रोज काफी संख्या में लोग दिल्ली की दूरी तय करते हैं। साथ ही किराए की दरों में वृद्धि से यात्रियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें