ब्लॉक पर कार्यरत रोजगार सेवकों मानदेय न मिलने पर बृहस्पतिवार को कलमबंद हड़ताल कर दी। बीडीओ अनुज मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए उन्होंने बताया है कि पिछले 17 महीनों से उन्हें मानदेय नहीं मिला है।
रोजगार सेवकों को कहना है कि वह मनरेगा के अतिरिक्त अधिकारियों से जो भी कार्य उनको दिया जाता है, उसे हम समय पर पूरा करते हैं। इसके बाद भी मानदेय देने में विभाग हमेशा उनसे सौतेला व्यवहार करता है। 17 माह से मानदेय न मिलने पर उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। शिक्षा का नया सत्र प्रारम्भ हो चुका है। उन्हें बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश भी दिलाना है। इसके लिए रुपयों की आवश्यकता है। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार, सत्यप्रकाश राना, भूपेंद्र कुमार, शिशुपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, गिरेंद्र सिंह, संजय कुमार, चंद्रशेखर, बबलू आदि मौजूद रहे।