फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में गए, बैंकों पर लटके ताले

Tue, 07 May 2024 03:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित केनरा बैंक के मुख्य द्वार पर लगा नोटिस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कर्मचारी लोकसभा चुनाव के मतदान की ड्यूटी में गए तो जिले की कई बैंक शाखाओं पर ताले लटक गए। यहां लेन-देन संबंधी जरूरी कार्याें से पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। चूंकि मंगलवार को मतदान के चलते बैंक बंद रहेंगे, इसलिए लोगों को अपने काम निपटाने के लिए बुधवार तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन





गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मतदान में ज्यादातर बैंकों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को चूंकि पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई, इसलिए चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी बैंकों से नदारद रहे। जिले की कई बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे, जबकि रविवार की छुट्टी रहने के कारण सोमवार को बड़ी संख्या में ग्राहक लेन-देन संबंधी कार्याें के लिए बैंक पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला देखकर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।






पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रुपये जमा करने गया था। वहां ताला लटका देख काफी परेशानी हुई। गर्मी में वापस लौटना पड़ा। अब पता चला कि मंगलवार को मतदान के लिए बैंक बंद रहेगा।
विज्ञापन

-हरेंद्र जादौन निवासी सासनी




मुझे रुपयों की आवश्यकता थी। मैं पीएनबी से रुपये निकालने गई तो वहां ताला लटका था। पता चला कि अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान में लगी है। काफी परेशानी हुई। इतनी गर्मी में बुरा हाल हो गया।
-श्वेता सिंह निवासी सासनी




मुझे शनिवार को ही बैंक का काम था, लेकिन सोचा कि सोमवार को कर लूंगी, लेकिन सोमवार को बिना किसी सूचना के ही बैंक बंद हो गया। काम में दिक्कत तो हुई है। अब तो बुधवार को ही काम निपटाऊंगी।
-हिना अग्रवाल निवासी हाथरस




आज पता चला कि सरकारी बैंक से प्राइवेट बैंक अच्छे हैं। इस तरह के समय में बैंक बंद नहीं होते। सोमवार को शहर की लगभग सभी बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे। कुछ बैंक खुले हैं तो वहां कोई काम करने वाला नहीं है।
विज्ञापन

-नवीन कुमार निवासी गिजरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें