संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले जिले भर के कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।
कर्मचारियों ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को पूर्व में मिल रही पुरानी पेंशन व्यवस्था मूल रूप में बहाल किया जाए। राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के रोके गए और समाप्त किए गए महंगाई व अन्य भत्तों को बहाल किया जाए। मौके पर सुनहरी लाल गौतम, कमलेश बाबू, जितेंद्र शर्मा, प्रताप चौधरी, रमेश चंद्र वर्मा, चंद्रपाल शर्मा, संदीप जैन, नाहर सिंह, चंद्रपाल शर्मा, वीर बहादुर सिंह, सूरजपाल आदि मौजूद थे।