सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक कर्मचारी आराम की मुद्रा में कुर्सी पर बैठे हुए है। वह कर्मचारी काम करने की मेज पर पांव रखकर मजे से नशे की हालत में दिखा।
विज्ञापन
सादाबाद विकास खंड कार्यालय में नशे की हालत में कुर्सी पर आराम की मुद्रा में बैठे एक कर्मचारी का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कर्मचारी को मेज पर पैर रखकर आराम फरमाते हुए सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
इस बारे में खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति विकास खंड कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात रहा था। उसकी इन्हीं हरकतों के कारण वह वर्तमान में जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध है। कार्यालय में जबरन आकर बैठ जाता है।