फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 30 तक तैयार होगी पीएम आवास की पात्रता सूची

Sat, 13 Jun 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची आगामी 30 जून तक हर हाल में तैयार की जाएगी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने इस संबंध में बैठक कर इस कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुसार निर्धारित समयावधि के भीतर ही पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार होनी है। इसके लिए जिले की ग्राम सभाओं में बैठकों का रोस्टर जारी कर दिया गया है, जो 10 जून से शुरू होकर 24 जून तक चलेंगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि 30 जून तक सर्वे से जुड़े सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए।
विवाद और शिकायतों से बचने के लिए डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में किए जा रहे सर्वेक्षण की हर एक गतिविधि को कार्यवाही पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें