फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र लोकतंत्र सेनानियों की पात्रता की होगी पुन: जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानियों की पात्रता की होगी दोबारा जांच
विज्ञापन

आयुक्त अलीगढ़ मंडल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी की गठित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लोकतंत्र सेनानियों की जांच के लिए आयुक्त अलीगढ़ मंडल ने जांच कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी यहां जिला प्रशासन की ओर से अपात्र घोषित किए गए लोकतंत्र सेनानियों के अभिलेखों आदि की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।
शासन के आदेशों पर जिला प्रशासन की ओर से लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की पात्रता की जांच की गई थी। इस जांच में आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य आधार को देखते हुए 29 लोकतंत्र सेनानियों को अपात्र मान लिया था। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने आयुक्त अलीगढ़ मंडल से मुलाकात की और एक ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की गई। आयुक्त अलीगढ़ मंडल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपात्र किए गए लोकतंत्र सेनानियों की दोबारा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश दे दिए हैं। कमेटी में अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल, वरिष्ठ कोषाधिकारी हाथरस, प्रशासनिक अधिकारी अलीगढ़ को नामित किया है। उन्होंने एडीएम को निर्देश दिए हैं कि अपात्र पाए गए लोकतंत्र सेनानियों की सूची में से प्रथम दस मामलों से संबंधित व्यक्तियों की बैठक कर उनसे संबंधित अभिलेख सहित जांच समिति की बैठक में प्रतिभाग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें