फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडी में नए सत्र से चलेंगी बीकॉम की क्लास

Sun, 14 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो शहर के श्री रामेश्वरदास कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को बी.कॉम की पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा। कॉलेज स्तर से इसके प्रयास भी शुरू हो गए हैं। तय माना जा रहा है कि नए शिक्षा सत्र से कॉलेज में बीकॉम की क्लासें सुचारू हो जाएंगी।
विज्ञापन

बीकॉम की पढ़ाई अभी तक वित्तपोषित महाविद्यालय पीसी बागला और अन्य प्राइवेट कॉलेजों में है, लेकिन किसी वित्तपोषित डिग्री कॉलेज में सिर्फ छात्राओं के लिए बीकॉम की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में श्री रामेश्वरदास कन्या महाविद्यालय में बीकॉम की पढ़ाई शुरू होने से छात्राओं को काफी लाभ मिल सकेगा। अभी तक कॉलेज में बीए, एमए की ही कक्षाएं संचालित होती थीं, लेकिन अब नए शिक्षा सत्र से बीकॉम की क्लास शुरू होने से जिलेभर की छात्राओं को बीकॉम की पढ़ाई के लिए अन्य कॉलेजों की तरफ रूख नहीं करना पड़ेगा। ---- कॉलेज में बीकॉम की मान्यता के लिए विवि स्तर पर फाइल चल रही है। नए शिक्षा सत्र से छात्राआें को बीकॉम की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। -डॉ. मीता कौशल, प्राचार्या। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें