फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रदर्शन में शामिल होने लखनऊ गए बिजली कर्मी

Mon, 27 Jul 2026 11:40 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन से लखनऊ रवाना होते बिजली निगम के आउटसोसिंग कर्मी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सभी कर्मचारी लखनऊ में 28 जुलाई को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबित हैं। इनके समाधान के लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में हाथरस से भी ट्रेन के जरिये बड़ी संख्या में कर्मचारी लखनऊ रवाना हुए हैं।
संघ की प्रमुख मांगों में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम में पावर कॉरपोरेशन एवं उसके वितरण सहयोगी निगमों को शामिल करना, फेशियल अटेंडेंस में लागू लॉग आउट की प्रक्रिया समाप्त करना, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करना, कार्य के दौरान घायल कर्मचारियों को कैशलेस उपचार की सुविधा देना तथा वर्ष 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा सेवा में बहाल करना शामिल है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर के कर्मचारी एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे और सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें