फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गेस्ट हाउस में कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी

Sat, 27 Apr 2024 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की रात को शहर के मथुरा रोड स्थित सुंदर बाग में छापा मारा। इस दौरान मीटर की इनकमिंग केबल के अतिरिक्त चार कोर की अवैध कटिया केबल जोड़कर बिजली का उपभोग होते हुए पकड़ा। इस मामले में बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन





अधिशासी अभियंता द्वितीय नरेंद्र कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार की रात को शहर के मथुरा रोड स्थित सुंदर बाग में विद्युत उपकेंद्र कोटा के अभियंता फैसल पाशा नेतृत्व में हरिमोहन शर्मा टीजीटू, इंद्रवीर सिंह संविदा लाइनमैन व आशीष भारद्वाज संविदा लाइनमैन की टीम ने सुंदर बाग गेस्ट हाउस में चेकिंग की।



इस दौरान गेस्ट हाउस में स्वीकृत साढ़े सात किलोवाट के वाणिज्यिक संयोजन पर स्थापित मीटर की इनकमिंग केबल के अतिरिक्त चार कोर की अवैध कटिया केबल को नजदीक के 25 केवीए परिवर्तक से जोड़कर 9704 वाट विद्युत चोरी पकड़ी। कार्रवाई से गेस्ट हाउस संचालक में खलबली मच गई। इस मामले में बिजली थाने में प्रयोगकर्ता पूनम अग्रवाल पत्नी कपिल अग्रवाल निवासी सुंदर वन कॉलोनी थाना हाथरस गेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें