फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः बारिश के चलते शहर से देहात तक गड़बड़ाया बिजली सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जिले का बिजली सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। शहर से देहात तक लाइनों में फॉल्ट हो गए हैं। इस कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई । वहीं कर्मचारी फॉल्टों को दूर करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे से शुरू हुई बारिश के चलते शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप, मुरसान आदि सबस्टेशनों से निकलने वाली 33 केवीए की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण सुबह से शाम तक बिजली ने खूब नखरे दिखाए। शहर की शिव कॉलोनी, नगला चौबे, गणेश गंज, नयागंज आदि इलाकों में इंसुलेंटर पंचर होने के कारण सुबह से शाम तक बाधित रही। वहीं देहात के मुरसान, लाखनू, चंदपा, महौ, नगला रति, हसायन आदि सबस्टेशनों की लाइनों में भी खराबी आ गई। इस कारण लोगों को पूरी रात बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। कल कारखानों की मशीनें थमी रहीं। लोगों को पीने के पानी तक के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। बिजली आपूर्ति भंग होने से लोगों में खासा गुस्सा है। वहीं विभागीय कर्मी लाइनों में फॉल्टों को दूर करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें