कस्बे में सोमवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने के कारण पांच फीडरों से जुड़े करीब 60 गांवों की आपूर्ति सवा पांच घंटे तक बाधित रही। इससे हजारों ग्रामीणों को परेशानी हुई।
नगला रति स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से हसायन के 33/11 केवी उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में सोमवार सुबह करीब नौ बजे फॉल्ट हो गया। इससे कस्बा और देहात क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह करीब छह बजे नियमित रोस्टर कटौती के तहत आपूर्ति बंद की गई थी, लेकिन कटौती के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। विद्युत कर्मियों की टीम फॉल्ट की तलाश करती रही। दोपहर 1:17 बजे पर फॉल्ट सही कर आपूर्ति बहाल की गई। आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पेयजल, स्नान और दैनिक कार्यों में परेशानी हुई। सहायक अभियंता शुभम सिंह ने बताया कि 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आ गया था। फॉल्ट को दूर कर दोपहर में आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।
इन गांव की आपूर्ति रही प्रभावित
मथुरापुर, बौनई, सीधामई, नगला आल, बांढ़, बनवारीपुुर, जगदेवपुर, बदनपुर, रसूलपुर, छीपीपुर, भरतपुर, अंडौसी, कानऊ और गढ़ोला सहित करीब साठ गांवों की आपूर्ति बाधित रही।