बिजली के खंभे की मरम्मत करवाते अधिकारी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद के मोहल्ला मुकेरखाना में वासुदेव विद्या मंदिर के पास सोमवार की शाम आए आंधी तूफान में गिरे हुए पोल को मंगलवार की दोपहर तक विद्युत कर्मियों ने ठीक किया। इस वजह से करीब 16 घंटे बाद मुकेरखाना, नईबस्ती, राजनगर, प्रोफेसर कॉलोनी, त्यागी कॉलोनी आदि की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। पूरी रात लोगों को बिन बिजली के ही काटनी पड़ी। सुबह लोग नहाने धोने से लेकर पीने के पानी तक को तरस गए। एसडीओ दुर्गेश गौतम ने भी मौका मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर लोगों ने उनसे आए दिन फ्यूज उड़ने, फॉल्ट होने की शिकायत की। एसडीओ दुर्गेश गौतम ने बताया कि आंधी से पोल के गिरने की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी, जिसे मंगलवार को कर्मचारियों की टीम लगाकर सही करा दिया गया है। उन्होंने खुद भी मुकेरखाना में पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया है। जो शिकायतें मिलीं हैं, उनका भी निराकरण कराया जाएगा।