कस्बा में 30 दिसंबर को विकास खंड कार्यालय मार्ग पर केबल बदलने का कार्य कराया गया। इस कारण इससे जुड़े इलाकों की बिजली सुबह सात से शाम पांच बजे तक बंद रही। 10 घंटे बिना बिजली के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी।
सुबह सात बजे इस कार्य की शुरुआत की गई। इस इलाके के 500 उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई। सुबह-सुबह बिजली न होने से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। इसका असर घरेलू कार्याें पर भी पड़ा। शाम पांच बजे तक यह कार्य किया गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल की गई।
गौरतलब है कि बिजली विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से कस्बा सहित आसपास के इलाकों में पुरानी केबल बदलने का कार्य कराया जा रहा है। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार का कहना है कि केबल बदलने के कारण शाम पांच बजे तक बिजली बंद रखी गई। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।