फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 10 घंटे ठप रही बिजली, लोगों ने झेलीं परेशानी

Mon, 30 Dec 2024 11:44 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अवर अभियंता जितेंद्र कुमार का कहना है कि केबल बदलने के कारण शाम पांच बजे तक बिजली बंद रखी गई। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा में 30 दिसंबर को विकास खंड कार्यालय मार्ग पर केबल बदलने का कार्य कराया गया। इस कारण इससे जुड़े इलाकों की बिजली सुबह सात से शाम पांच बजे तक बंद रही। 10 घंटे बिना बिजली के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


सुबह सात बजे इस कार्य की शुरुआत की गई। इस इलाके के 500 उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई। सुबह-सुबह बिजली न होने से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। इसका असर घरेलू कार्याें पर भी पड़ा। शाम पांच बजे तक यह कार्य किया गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल की गई।

गौरतलब है कि बिजली विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से कस्बा सहित आसपास के इलाकों में पुरानी केबल बदलने का कार्य कराया जा रहा है। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार का कहना है कि केबल बदलने के कारण शाम पांच बजे तक बिजली बंद रखी गई। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें