फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जांच करने गए विद्युत प्रवर्तन दल के पुलिस कर्मियों को पीटा

Tue, 04 Jul 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली से डॉक्टरी परीक्षण कराने जाते विद्युत प्रवर्तन दल के घायल एसआई व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : samvad
विज्ञापन
मुरसान (हाथरस)। कस्बा के मोहल्ला बौहरान में बिजली विभाग के एक मुकदमे में जांच करने गई पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पिटाई से दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों ने कोतवाली में एक परिवार की एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन




बता दें कि सोमवार को मुरसान के मोहल्ला बौहरान में चेतन पुत्र विनोद के यहां बिजली विभाग के दरोगा शिवकुमार गौतम व तीन पुलिसकर्मी और एक विद्युत कर्मचारी मुकदमे की जांच के लिए गए थे। इस दौरान बिजली विभाग के एसआई शिवकुमार गौतम की चेतन पुत्र विनोद के साथ नोकझोंक हो गई। आरोप है कि चेतन व उसकी मां सर्वेश के साथ दो अज्ञात लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।



पुलिस की पिटाई होती देख मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पिटने के बाद पुलिसकर्मी मुरसान थाने आ गए और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि पुलिस कर्मियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें