पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर स्थित बिजली कॉटन मिल फाटक पर रविवार को मशीन से अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस कारण नगला अलगर्जी मार्ग से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहन चालकों को अलीगढ़ रोड से मथुरा-बरेली रोड तक पहुंचना होगा। उन्हें करीब चार किलोमीटर का फेरा लगाना होगा।
रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य के लिए रेलवे क्राॅसिंग संख्या 307ए पर रविवार की सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस फाटक को बंद रखा जाएगा। इस दौरान मथुरा-बरेली मार्ग से आगरा-अलीगढ़ रोड को जाने वाले शाॅर्ट कट रास्ते का प्रयोग नहीं हो सकेगा।
वाहन चालकों को करीब चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर बागला कॉलेज रेलवे क्राॅसिंग या तालाब चौराहा ओवरब्रिज के रास्ते आना-जाना पड़ेगा। बता दें कि इस रेलवे फाटक से हर रोज करीब 1.48 लाख वाहनों का आवागमन होता है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ अजय कुमार भटनागर ने बताया कि रूट डायवर्जन के लिए यातायात पुलिस को भी सूचित किया गया है।