बिजली बिल राहत योजना में कभी बिल जमा न करने वाले, लंबे समय से बिल नहीं जमा करने वाले और चोरी के प्रकरणों के समाधान वाले उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड 1 दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना की शुरूआत कर रहा है। इससे हाथस जनपद के 32 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विश्वेंद्र चौहान ने बताया कि उपभोक्ताओं को कई चरणों में अपने बकाया बिल के भुगतान का मौका दिया जा रहा है। इस योजना में घरेलू दो किलोवाट तक तथा कामर्शियल एक किलोवाट भार के उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों के भुगतान में छूट दी जाएगी।
यह है योजना
1 से 31 दिसंबर तक पंजीयन कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में पूरी और मूल बिल के बकाये में 25 फीसदी की छूट मिलेगी।
जनवरी में 20 फीसदी और फरवरी में 15 फीसदी छूट मिलेगी।
एमएलवी 1 (घरेलू) अधिकतम दो किलोवाट और एलएमवी 2 (वाणिज्यिक) एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को बिजली बिल बकाये में राहत दी जा रही है।
योजना का लाभ एक दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक उठा सकते हैं।
योजना में कभी बिल जमा न करने वाले, लंबे समय से बिल नहीं जमा करने वाले और चोरी के प्रकरणों के समाधान वाले उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है।
योजना में छूट प्राप्त करने के लिए www.uppcl.org वेबसाइट के माध्यम से अथवा किसी भी विभागीय खंड एवं उपखंड कार्यालय में जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है।
पंजीकरण के दौरान 2000 रुपये जमा करने होंगे।
पंजीकरण कराते समय शेष बकाया विद्युत बिल का भुगतान करने के लिए विकल्प उपलब्ध होंगे, जिसमें से उपभोक्ता द्वारा एक विकल्प का चयन किया जाएगा।