फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेला परिसर में बिजली सुरक्षा फेल, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

Sun, 20 Sep 2026 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मेला परिसर में कम पावर की लगी एमसीबी। स्रोत : विद्युत निगम - फोटो : Department
विज्ञापन
श्री दाऊजी महाराज मेला परिसर में बिजली सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियां मिली हैं। 18 सितंबर को अधिशासी अभियंता (विद्युत) और विद्युत सुरक्षा अधिकारी, अलीगढ़ के निरीक्षण में कमियां मिलने के बाद मेला ठेकेदार को इन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए थे। अगले ही दिन 19 सितंबर को उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता के दोबारा निरीक्षण में भी खामियां दूर नहीं मिलीं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर और मीना बाजार के कंट्रोल रूम में एमसीबी नहीं है, झूलों और दुकानों के कनेक्शन में उचित क्षमता की एमसीबी नहीं लगी है। मेले में इस्तेमाल हो रहे जनरेटरों की बॉडी और न्यूट्रल अर्थिंग भी नहीं कराई गई है। खुले तारों पर पीवीसी कंड्यूट पाइप नहीं लगाए गए हैं। अग्निशामक यंत्र भी कार्यशील स्थिति में नहीं पाए गए।
मेला अधिकारी एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह को लिखे पत्र में विद्युत नगरीय वितरण उपखंड-द्वितीय, वाटर वर्क्स के उपखंड अधिकारी संदीप कुमार यादव ने कहा है कि इन कमियों को दूर करने के लिए अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करें। ताकि सुरक्षात्मक कमियों के कारण मेला अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है और विद्युत दुर्घटना या जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

19 सितंबर को पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान कोई विद्युत दुर्घटना होने पर उसकी पूरी जिम्मेदारी मेला ठेकेदार याहान इंटरप्राइजेज जिम्मेदार होगा। विभाग ने कार्रवाई कर मेले की अवधि में निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।
मेला अधिकारी एसडीएम सदर ने कहा कि मेला परिसर में विद्युत सुरक्षा से संबंधित कमियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद कुछ देर रात तक ठीक करवा ली गई हैं जबकि एमसीबी सहित अन्य कमियों के लिए रविवार शाम तक का वक्त दिया है। ठेकेदार महेंद्र साहू ने कहा कि निरीक्षण में कई तरह की कमियां बताई गईं जिन्हें दूर करने में समय चाहिए। कल तक सब ठीक करवा लेंगे।
विज्ञापन


निरीक्षण में मिलीं ये खामियां
. एमसीबी नहीं : मंदिर परिसर और मीना बाजार के कंट्रोल रूम में सुरक्षात्मक एमसीबी नहीं।
. जनरेटर बिना अर्थिंग: जनरेटरों की बॉडी और न्यूट्रल अर्थिंग नहीं कराई गई।
. झूलों में सुरक्षा चूक : झूलों और दुकानों के कनेक्शन में उचित क्षमता की एमसीबी नहीं।
. अग्निशामक भी दुरुस्त नहीं : सुरक्षा के लिए रखे अग्निशामक यंत्र कार्यशील नहीं मिले।
. खुले तारों पर कंड्यूट नहीं : खुले में बिछे तारों पर पीवीसी कंड्यूट पाइप नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें