किसान सुरेंद्र (25) पुत्र सोनपाल सिंह बुधवार की दोपहर 11 बजे खेत से काम करके घर लौट रहा था। सुरेंद्र को पता भी नहीं लगा कि उसके ऊपर खंभे पर लगी डीपी से बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। तार सीधा सुरेंद्र के सिर पर आकर गिरा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भुर्रका में शुक्रवार की दोपहर को खेत से घर लौटते समय 35 वर्षीय किसान की रास्ते में टूटे पड़े बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि गांव निवासी किसान सुरेंद्र (25) पुत्र सोनपाल सिंह बुधवार की दोपहर 11 बजे खेत से काम करके घर लौट रहा था। सुरेंद्र को पता भी नहीं लगा कि उसके ऊपर खंभे पर लगी डीपी से बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। तार सीधा सुरेंद्र के सिर पर आकर गिरा। उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार लिखित में सूचित किया था कि गांव में तार ढीले होकर लटक गए हैं। कभी भी तार टूटने से हादसा हो सकता है, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। नतीजतन, यह हादसा हो गया।