फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में बिजली विभाग का छापा, 30 को पकड़ा

विज्ञापन
गांव में छापा मारने पहुंची बिजली विभाग की टीम। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए बृहस्पतिवार को बिजली महकमे की पांच टीमों ने नगर में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में करीब 30 लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। मौके पर ही इनका कनेक्शन काटा गया। इससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। कई लोग अपने घरों की छतों पर पहुंच केबलों की खींचतान में लगे रहे।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार जैन के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के ग्रामीण क्षेत्र के एसडीओ सुमित जैन की देखरेख में पांच टीमों में शामिल सभी अवर अभियंता ने विद्युत कर्मियों के साथ नगर के मोहल्ला व्यापारियान, इमलियान मोहल्ला, मोहल्ला मिर्जापाड़ा, पोखरवाला, चावड़वाला, नगला केसरी, कश्यप नगर, मुकेरखाना, सुभाष गली आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने करीब 30 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। किसी के यहां अलग से केबल डली हुई मिली तो किसी के यहां मीटर से पहले कट लगाकर बिजली की चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता अमित गुप्ता ने बताया कि बिजली चोरी की वजह से ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ गया है, जिससे सादाबाद नगर की बिजली बार-बार बाधित हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 30 लोग बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ विद्युत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी। टीम में जेई प्रहलाद सिंह, जेई ललित यादव, जेई बच्चन सिंह, जेई भूप सिंह, जेई अमित गुप्ता, टीजीटू वीरपाल, सतीश, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें