फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा नहीं करने पर दो गांवों की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को लाखों रुपये के बकाये के चलते सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगवां और भुकलारा की बिजली काट दी। कार्रवाई से ग्रामीणों में खलबली मच गई। गौरतलब है कि गांव भुकलारा में 72 और गांव रसगवां में 369 उपभोक्ताओं पर बिजली महकमे का लाखों रुपये का बकाया है।
कई बार यहां विभाग ने यहां शिविर लगाकर वसूली की कोशिश की है, लेकिन बकायेदारों ने बकाया जमा नहीं किया। यहां तक कि वर्तमान में ब्याजमाफी का लाभ देने के लिए चल रही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू होने के बावजूद बकायेदार बकाया जमा कराने में रुचि नहीं ले रहे। यही वजह है कि अब एक्सईएन मनोज कुमार जैन के निर्देश पर दोनों गांवों की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ दुर्गेश गौतम ने बताया कि कई बार चेतावनी देन और शिविर लगाने के बावजूद उपभोक्ताओं ने बकाया जमा नहीं कराया है। इसी वजह से इन गांवों की बिजली काट दी गई है। अब बकाया जमा होने के बाद ही गांव की विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें