फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगा नए जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव

Sun, 20 Aug 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
panchayat election
विज्ञापन
 जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में अब सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं। 22 अगस्त को जिले का नया जिला पंचायत अध्यक्ष तय हो जाएगा। इस पद के लिए सीधा मुकाबला बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव के बीच होना है।
विज्ञापन


दोनों प्रत्याशियों के खेमों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रशासन भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट के मेन गेट से लेकर मतदान कक्ष तक सख्त बेरीकेडिंग कराई जाएगी। कलेक्ट्रेट के दोनों तरफ 200-200 मीटर के दायरे में भी बेरीकेडिंग कराई जाएगी। चुनाव नतीजे के बाद एहतियातन नारेबाजी और जुलूस निकालने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

प्रत्याशियों और उनके साथ आने वाले वाहनों को 200 मीटर के बाहर लगे बैरियर के पास ही रोक दिया जाएगा। यहां से प्रत्याशियों और मतदाताओं को पैदल ही मतदान करने जाना पड़ेगा। हर प्रत्याशी के काफिले की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मेन गेट से लेकर मतदान कक्ष तक सभी मतदाता वीडियो कैमरों की नजर में रहेंगे। मेन गेट से लेकर मतदान कक्ष तक प्रत्याशियों और मतदाताओं की भी सघन तलाशी कराई जाएगी। मतदाताओं को मेटल डिटेक्टर टेस्ट से भी गुजरना होगा। डीएम और एसपी ने भी मतदान के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त को चाक-चौबंद बनाए रखने की रणनीति पर सलाह-मशविरा किया। मेन गेट से लेकर मतदान कक्ष तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी गई है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम के न्यायालय कक्ष में कराया जाएगा। यह परिसर कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा। मतदान के तुरंत बाद मतपेटिकाओं को सील करा दिया जाएगा और फिर उन्हें दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में खोला जाएगा। मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद रिटर्निंग अधिकारी की हैसियत से जिलाधिकारी चुनाव परिणाम  की घोषणा करेंगे। डीएम और          एसपी सोमवार को कलेक्ट्रेट  परिसर में सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें