हाथरस में नौ नगर निकायों के लिए मतगणना 13 मई को जिले में चार स्थलों पर। मतगणना के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। जिले में 152 टेबलों पर अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए मतगणना होगी। इस दौरान प्रत्येक टेबल पर पांच कार्मिकों को तैनात किया गया है।
हाथरस में 13 मई को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। प्रशासन की ओर से जिले में 152 टेबलों पर नौ निकायों के अध्यक्ष और सभासद पदों के प्रत्याशियों की मतों की मतगणना कराई जाएगी। तहसील हाथरस क्षेत्र के नगर निकायों की मतगणना के लिए एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में बैरिकेडिंग लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
जिले में नौ नगर निकायों के लिए मतगणना 13 मई को जिले में चार स्थलों पर। मतगणना के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। जिले में 152 टेबलों पर अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए मतगणना होगी। इस दौरान प्रत्येक टेबल पर पांच कार्मिकों को तैनात किया गया है।
प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक व एक सहायक को तैनात किया गया है। इन कार्मिकों की ड्यूटी निकाल दी गई है। प्रशासन की ओर से मतगणना करने वाले कार्मिकों को सात मई को सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान सभी कार्मिकों को मतपेटिकाओं की सीलिंग खोलने, मतों की गिनती करने सहित आयोग के निर्देशों से अवगत कराया जाएगा।