फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार: सड़क निर्माण न होने से भड़के ग्रामीण, विकास नहीं तो वोट नहीं के लगे नारे, चुनाव आयोग हुआ सख्त

Mon, 18 Mar 2024 03:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सड़क निर्माण और विकास कार्य को मुद्दा बनाकर चुनाव बहिष्कार करने के मामले सामने आए हैं।  चुनाव आयोग ने गंभीरता बरतते हुए इन समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश जारी किए हैं। अब अधिकारी इन ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जुट गए हैं।
विज्ञापन
गांव बिलखौरा को जाने वाला जर्जर रास्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में कई स्थानों पर विकास नहीं तो वोट नहीं के नारे लग रहे हैं। ग्रामीण अपने क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण न होने की दशा में चुनाव बहिष्कार का मन बना रहे हैं। अधिकारी इनको समझा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दे रहे हैं। चुनाव आयोग ने गंभीरता बरतते हुए इन समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश जारी किए हैं। अब अधिकारी इन ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जुट गए हैं।

विज्ञापन


केस नंबर- 1
20 सालों से जर्जर अवस्था में है बिलखौरा खुर्द संपर्क मार्ग
गांव बिलखौरा खुर्द में पिछले दिनों करीब 25 दिन तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर परिषदीय विद्यालय में ताले तक लगा दिए गए। ग्रामीणों ने करीब ढाई किलोमीटर सड़क के टुकड़े का निर्माण न होने को लेकर मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। अभी तक गांव बिलखौर खुर्द का संपर्क मार्ग किसी भी विभाग के सुपुर्द नहीं हो सका है, जिसके चलते इस सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 साल से इस सड़क की हालत जर्जर हैं।

सड़क निर्माण के लिए तमाम प्रयास किए गए हैं। महज 2 किलोमीटर का यह संपर्क सालों से जर्जर है। बच्चे गांव से बाहर पढ़ाई करने के लिए तक नहीं जा पा रहे हैं।-रमेश चंद्र , बिलखौरा खुर्द।
हमारा यह जनसंपर्क मार्ग किसी भी विभाग में नहीं आता है। इस कारण कोई विभाग इस सड़क का निर्माण नहीं करा रहा है। हमारी मांग है कि इसे किसी विभाग को देकर सड़क का निर्माण कराया जाए।-मुकेश चंद्र, बिलखौरा खुर्द ।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर 2


सालों से जर्जर है वीरनगर मार्ग

हाथरस- जलेसर मार्ग से वीरनगर तक जाने वाले मार्ग के 2 किमी के हिस्से की हालत जर्जर है। पिछले दिनों यहां के ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ धरना प्रदर्शन किया था। यहां तक कि इन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के नाम सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से करीब 10 गांव जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इस जर्जर सड़क पर होकर गुजरते हैं। बारिश के दिनों में तो सड़क की हालत बेहद खराब हो जाती है।
इस सड़क के निर्माण के लिए तमाम बार प्रदर्शन कर लिया है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब इस बार मतदान बहिष्कार का मन बना लिया है।-सुनील सारस्वत, वीरनगर।
महज दो किलोमीटर सड़क के टुकड़े को बनवाने के लिए हर संभव प्रयास कर लिया है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बारिश के दिनों में तो हालात बेहद खराब हो जाते हैं।-कालीचरन, वीरनगर।

केस नंबर - 3
गांव की सड़कों व नाली निर्माण न होने को लेकर नाराजगी
ब्लॉक हाथरस के नगला मान के ग्रामीणों ने सड़क, नाली निर्माण के साथ अन्य निर्माण कार्य को लेकर मोर्चा खोल रखा है। ग्रामीणों ने गांव में सड़क निर्माण , नाली निर्माण व अन्य भवनों के निर्माण न होने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिव द्वारा धनराशि होने के बावजूद भी सड़कों, नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। गांव की सड़कें टूटी पड़ी हुई हैं। जब तक सड़क निमा्रण नहीं होता है चुनाव का बहिष्कार रहेगा।
यहां ग्राम पंचायत में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। यहां नाली टूटी पड़ी हैं। सड़क जर्जर अवस्था में हैं। गलियों में खंडजा तक नहीं हो रहा है।-होरी लाल, नगला मान।
ग्राम पंचायत में कोई निर्माण व विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। स्कूल की छत पर जर्जर है। कोई सुनने वाला नहीं है। अनशन तक कर लिया है।-महेश चंद्र, नगला मान।
कुछ जगह पर चुनाव बहिष्कार की सूचना चुनाव आयोग के जरिए मिली थीं। उन जगह पर संबंधित अधिकारियों को भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जा रहा है। शत प्रतिशत मतदान कराया जाएगा।-संजय कुमार, ओसी कलेक्ट्रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें