सालों से जर्जर है वीरनगर मार्ग
हाथरस- जलेसर मार्ग से वीरनगर तक जाने वाले मार्ग के 2 किमी के हिस्से की हालत जर्जर है। पिछले दिनों यहां के ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ धरना प्रदर्शन किया था। यहां तक कि इन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के नाम सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से करीब 10 गांव जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इस जर्जर सड़क पर होकर गुजरते हैं। बारिश के दिनों में तो सड़क की हालत बेहद खराब हो जाती है।
इस सड़क के निर्माण के लिए तमाम बार प्रदर्शन कर लिया है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब इस बार मतदान बहिष्कार का मन बना लिया है।-सुनील सारस्वत, वीरनगर।
महज दो किलोमीटर सड़क के टुकड़े को बनवाने के लिए हर संभव प्रयास कर लिया है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बारिश के दिनों में तो हालात बेहद खराब हो जाते हैं।-कालीचरन, वीरनगर।
केस नंबर - 3
गांव की सड़कों व नाली निर्माण न होने को लेकर नाराजगी
ब्लॉक हाथरस के नगला मान के ग्रामीणों ने सड़क, नाली निर्माण के साथ अन्य निर्माण कार्य को लेकर मोर्चा खोल रखा है। ग्रामीणों ने गांव में सड़क निर्माण , नाली निर्माण व अन्य भवनों के निर्माण न होने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिव द्वारा धनराशि होने के बावजूद भी सड़कों, नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। गांव की सड़कें टूटी पड़ी हुई हैं। जब तक सड़क निमा्रण नहीं होता है चुनाव का बहिष्कार रहेगा।
यहां ग्राम पंचायत में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। यहां नाली टूटी पड़ी हैं। सड़क जर्जर अवस्था में हैं। गलियों में खंडजा तक नहीं हो रहा है।-होरी लाल, नगला मान।
ग्राम पंचायत में कोई निर्माण व विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। स्कूल की छत पर जर्जर है। कोई सुनने वाला नहीं है। अनशन तक कर लिया है।-महेश चंद्र, नगला मान।
कुछ जगह पर चुनाव बहिष्कार की सूचना चुनाव आयोग के जरिए मिली थीं। उन जगह पर संबंधित अधिकारियों को भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जा रहा है। शत प्रतिशत मतदान कराया जाएगा।-संजय कुमार, ओसी कलेक्ट्रेट।