कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर चौराहे पर शुक्रवार शाम सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
कुंवरपुर निवासी सावित्री देवी (66) पत्नी अजुद्दी प्रसाद शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान चौराहे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।