हाथरस जंक्शन क्षेत्र में हाजीपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय रक्षपाल सिंह निवासी बघराया की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस के मुताबिक उनका इकलौता बेटा सतीश कुमार कैलोरा चौराहे पर पशु पैठ में गाय खरीदने गया था। रक्षपाल सिंह भी उसके पीछे-पीछे वहां जा रहे थे। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और शव देखकर बिलखने लगे। हाथरस जंक्शन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद