फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अपनी पार्टी के समर्थन में वोट करने को लेकर बुजुर्ग को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 06 May 2024 03:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

खंदारी गढ़ी निवासी एक बुजुर्ग से एक व्यक्ति ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने के लिए कहा। जब बुजुर्ग ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वोट डालेंगे तो आरोपी ने उनको पीट दिया। जिससे बुजुर्ग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान 7 मई को होगा। अभी से अपने समर्थन में वोट डालने और नहीं डालने को लेकर मारपीट के मामले सामने आने लगे हैं। 5 मई को खंदारी गढ़ी निवासी एक बुजुर्ग से एक व्यक्ति ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने के लिए कहा। जब बुजुर्ग ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वोट डालेंगे तो आरोपी ने उनको पीट दिया। जिससे बुजुर्ग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मारपीट का आरोप एक नेता पर लगा है, तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के खंदारी गढ़ी निवासी बुजुर्ग छोटेलाल से एक स्थानीय नेता ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के लिए कहा। इस पर छोटे लाल ने कहा कि वह किसी के कहने पर वोट नहीं डालेंगे। वह अपनी मर्जी से मतदान करेंगे। इसी बात से गुस्साए नेता ने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल बुजुर्ग का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें