फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी किडनी देकर बेटे की जिंदगी बचाएगा वृद्ध पिता

Wed, 06 Jun 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
सुग्रीव सिंह और उनका बेटा उत्तम सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 लाड़ले की जिंदगी खतरे में आई तो पिता ने अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर  उसको बचाने की ठान ली। जवान बेटे की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। जब यह बात वृद्ध पिता को मालूम हुई तो वे अपनी किडनी देने की तैयारी में जुट गए। 
विज्ञापन


किडनी प्रत्यारोपण के लिए मंगलवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई को पूरा कर लिया गया। सीएमओ दफ्तर में बाकायदा संबंधित समिति की बैठक हुई, जिसमें किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति दे दी गई।       

गौरतलब हो कि सादाबाद क्षेत्र के गांव गुखरौली के रहने वाले किसान सुग्रीव सिंह (62) का बेटा उत्तम सिंह (34) काफी समय से बीमार चल रहा है। उसकी किडनी खराब है। इसका उपचार जयपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। जहां से डॉक्टरों ने किडनी को खराब घोषित कर दिया और उसे बदलने की सलाह दी। बेटे की खातिर पिता सुग्रीव किडनी देने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन


किडनी प्रत्यारोपण के लिए सुग्रीव सिंह के भाई मुकेश कुमार ने अफसरों से गुहार लगाई, जिसके बाद जिला मुख्यालय पर पत्रावली आई। पत्रावली आने के बाद सीएमओ दफ्तर में इसी मसले को लेकर मंगलवार को मानव अंग प्रत्यारोपण (संशोधन) अधिनियम 2011 तथा मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण नियम 2014 के अनुपालन में जिला स्तरीय प्राधिकार समिति हाथरस की बैठक हुई।

बैठक में परिवार के सदस्यों की सहमति किडनी दान के लिए ली गई, इस बाबत सभी से शपथ भी पत्र लिए गए। आवश्यक जांच के बाद बैठक में किडनी प्रत्यारोपण के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई। बैठक में समिति के सदस्य डॉ. एससी शर्मा, डॉ. एसके राजू, बीना गुप्ता, डॉ. अजय बंसल, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर के अलावा एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह, वरिष्ठ लिपिक जीएस मिश्रा भी मौजूद थे।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें