कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सूरतपुर निवासी राहुल शर्मा की आठ वर्षीय पुत्री श्रद्धा की बुधवार की सुबह मौत हो गई। बच्ची के चाचा ने बताया कि उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने पहले तो गांव के एक चिकित्सक से उसका उपचार कराया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने की स्थिति में हाथरस जंकशन में भी उपचार कराया और खून की जांच कराई। जांच में टाइफाइड की पुष्टि हुई। बुधवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।