जिले के आठ हजार उपभोक्ताओं को शासन स्तर से की गई बिल माफी की घोषणा का फायदा नहीं मिलेगा। अभी तक इन उपभोक्ताओं ने नलकूपों पर मीटर नहीं लगवाए हैं। 31 मार्च तक उपभोक्ताओं के यहां नलकूपों पर मीटर लगने थे।
हाथरस जिले में 20 हजार नलकूप उपभोक्ता है। पुराने उपभोक्ताओं के नलकूपों पर खपत का आंकलन करने के लिए नलकूपों पर मीटर लगाने का आदेश आया। इसके बाद मीटर लगाने वाली टीमों को गांवों में लगाया गया। तमाम कोशिशों के बाद मात्र 12 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं नलकूपों पर मीटर लगाए हैं। अभी आठ हजार नलकूप उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगवाए हैं। अधिकारियों की मानें तो इन उपभोक्ताओं को बिल माफी का फायदा नहीं मिलेगा। इस मामले में अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि अभी तक 12 हजार उपभोक्ताओं ने मीटर लगवाए हैं। आठ हजार उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगे हैं।