सादाबाद कस्बा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह के दौरान भावुक हो गईं।
- फोटो : संवाद
ब्लॉक संसाधन केंद्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं भावुक हो गए। इस सत्र में आठवीं कक्षा पास करने वाली अधिकतर छात्र-छात्राएं कक्षा एक से ही स्कूल का हिस्सा रही हैं।
छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। जब स्कूल छोड़ने का वक्त आया तो छात्राएं आंसू नहीं रोक सकीं। प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह, शिक्षिका बबली, सरिता, अफसाना, प्रज्ञा गौतम, शिक्षक योगेश शरण शर्मा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद