फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में आठ लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिताहरी में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर रविवार को हुए बवाल में पुलिस ने आठ लोगों को नामजद किया है। आरोपियों पर घर में घुस कर गाली गलौज, मारपीट व गोली चलाकर जान से मारने का आरोप है।
घटना में गोली लगने से घायल गजेंद्र सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। चंद्रभान सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका छोटा भाई धर्मेन्द्र हाथरस मंडी बाजरा बेचने गया था।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के इरफान, जाहिद, साहिल भी मंडी गए थे। इन्होंने धर्मेन्द्र को घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। प्रधानी के चुनाव में अपने प्रत्याशी की हार का कारण उसके परिवार बताया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। आसपास को लोगों ने धर्मेन्द्र को बचाया। रविवार शाम आठ बजे आरोपी एक राय होकर तमंचा व डंडा लेकर घर पर आ धमके।
विज्ञापन

भाई गजेन्द्र सिंह व मूलचन्द्र घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। रवी खां ने गजेन्द्र पर गोली चला दी। चीख पुकार सुन कर गांव के लोग मौके पर आ गए। गोली लगने से घायल गजेंद्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना में अशोक कुमार, नीलेश, दिनेश, कृष्ण कुमार आदि भी घायल हो गए। मामले में इरफान, जाहिद, शाहिद , रवी खां, निसार खां, सलीम खां, मुकीम, अनीश को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें