फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डायरिया से एक ही परिवार के आठ लोग बीमार

Mon, 27 Apr 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अस्पातल में भर्ती डायरिया पीडि़त बच्चे। संवाद
विज्ञापन
सुबह के रखे चावल और सब्जी खाने के बाद हसायन के गांव कटाई में एक ही परिवार के आठ लोग डायरिया की चपेट में आ गए। बीमार लोगों के सिकंदराराऊ सीएचसी पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन



अधिकारी आनन-फानन सीएचसी पहुंचे तथा फिर गांव पहुंचकर परिजन व पड़ोसियों से पूछताछ की। गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। सीएमओ ने बताया कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं। इनका उपचार सीएचसी पर चल रहा है।



हसायन के गांव कटाई के रहने वाले ओमप्रकाश (76) के घर में 25 अप्रैल की सुबह चावल और लौकी की सब्जी बनी थी। सुबह खाने के बाद चावल व सब्जी बच गए, जिसे पूरे परिवार ने रात को भी खाया। इसको खाने के एक घंटे बाद ही रात 10 बजे इन लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन



ओमप्रकाश के अलावा उनकी पत्नी माला देवी, अर्चना पत्नी राहुल, रानी पत्नी देवेंद्र, विवेक पुत्र देवेंद्र, साहिल पुत्र देवेंद्र, आदर्श पुत्र अरुण और आरव पुत्र अरुण की तबीयत खराब हो गई। शनिवार रात सभी लोगों को सिकंदराराऊ सीएचसी लाया गया। इमरजेंसी में भर्ती कर इनका उपचार शुरू किया गया। रविवार की सुबह सुधार होने पर इन्हें हसायन सीएचसी भेज दिया गया है।



घटना की जानकारी पर रविवार को सीएमओ डाॅ. राजीव रॉय व डाॅ. पवन कुमार सीएचसी हसायन पहुंचे तथा परिवार से घटनाक्रम की जानकारी की। सीएचसी पर उपचार कर रहे चिकित्सक से भी इन लोगों के बीमार पड़ने का कारण पूछा। चिकित्सक ने डायरिया होने का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया।



डायरिया फैलने की जानकारी पर गांव में स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया। यहां डाॅ. उपेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की जांच की। यहां पर 38 मरीज परामर्श के पहुंचे। इनमें बुखार के छह, खुजली के छह, सर्दी-जुकाम से पीड़ित सात और पेट दर्द के दो मरीज मिले। जोड़ों में दर्द व आंखों में संक्रमण के भी मरीज पहुंचे। इन सभी की जांच कर दवाएं दीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें