फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूल से घर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को ईको ने मारी टक्कर, हुआ घायल

Sat, 30 Nov 2024 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कालेज की छुट्टी होने के बाद छात्र साइकिल से गांव जा  रहा था। छात्र को हतीसा के निकट एक ईको ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी सिर में काफी चोट आई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में गांव हतीसा के निकट साइकिल सवार एक छात्र को ईको ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र  को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


गांव विसरात निवासी प्रियांशु पुत्र बच्चू सिंह बागला इंटर कालेज का छात्र है। 30 नवंबर को कालेज की छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से गांव जा  रहा था। ईको सवार गंगा स्नान कर आ रहे थे। छात्र को हतीसा के निकट एक ईको ने टक्कर मार दी।  

हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी सिर में काफी चोट आई। ईको सवार घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने के कुछ देर बाद छात्र के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए । जिला अस्पताल में छात्र का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें