फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गलत दिशा में जाकर ईको ने किशोर में मारी टक्कर, गंभीर घायल, ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ा

Sun, 23 Aug 2026 06:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बरकत अली सड़क किनारे रेहड़ी पर कुछ खा रहा था। तेज रफ्तार में आ रही ईको कार ने गलत दिशा में जाकर बरकत को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसावर की ग्राम पंचायत कजरौठी में रविवार को ईको कार की टक्कर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाली कार को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


परिजन ने बताया कि गांव निवासी बरकत अली सड़क किनारे रेहड़ी पर कुछ खा रहा था। इस दौरान राया मार्ग की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ईको कार ने गलत दिशा में जाकर बरकत को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। 

इधर हादसे के बाद कार चालक कार लेकर भाग गया, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें