फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ले में शादी-समारोह के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद जमकर मारपीट हुई, जिससे वहां भगदड़ मच गई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। उसका पुलिस ने उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आर्य नगर कॉलोनी माया टाकीज के पास देररात को शादी समारोह में दो गुट रास्ते के विवाद को लेकर आपस मेें भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। यहां पर आर्य नगर निवासी जमुना की बेटी की शादी थी। मारपीट से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा करने वालों को शांत करने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। एक बराती का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें