फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डंपरों ने तोड़ी बाईपास की सड़क, ग्रामीणों ने रोक दिया रास्ता

विज्ञापन
सलेमपुर के बाईपास पर लगा डंपरों का जाम - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव सलेमपुर में यूपीसीडा के कार्य के लिए डंपरों से मिट्टी ढोए जाने के कारण बाईपास मार्ग की हालत खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बाईपास पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही यूपीसीडा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ग्रामीण विजयपाल समेत अन्य लोगों का कहना है कि वे सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्य के विरोध में नहीं हैं, लेकिन डंपरों की लगातार आवाजाही से बाईपास मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी लगाकर बाईपास पर रास्ता रोक दिया और डंपरों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इससे सड़क पर डंपरों की लंबी कतार लग गई। चालकों ने अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे यूपीसीडा अधिकारियों ने जल्द सड़क की स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि सड़क दुरुस्त नहीं कराई गई तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा और जल्द गड्ढे भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें