फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेला कमेटी की चूक, सरकार को लगा 73 लाख रुपये का चूना

Tue, 22 Aug 2023 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो विनीत चौरसिया, अमर उजाला, हाथरस

सार

ठेकेदार मेला परिसर में लगने वाले झूले, दुकानों और खेल-तमाशों से वसूली करता है। गत वर्ष तीसरी बार मेला का ठेका एक करोड़ रुपये से ऊपर उठाया गया है। नियमानुसार ठेका उठाए जाने के बाद होने वाले भुगतान के दौरान ही जीएसटी का भी भुगतान होना चाहिए। वसूली गई रकम पर आईटीसी का लाभ लेते हुए जीएसटी का भुगतान करना चाहिए।
विज्ञापन
लाखों रुपये का चूना - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले चार सालों में मेला श्री दाऊजी महाराज कमेटी की चूक के कारण सरकार को करीब 73 लाख रुपये का चूना लग चुका है। मेला कमेटी ने ठेकादारों से भुगतान तो ले लिया, लेकिन जीएसटी (गुड्स एवं सर्विस टैक्स) और टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) की वसूली नहीं की। संबंधित विभागों ने इस पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेला श्री दाऊ जी महाराज हाथरस ही नहीं आसपास के जिलों में भी विख्यात है और यहां दूर-दूर से व्यापारी और कारोबारी आते हैं। जिला प्रशासन की मेला कमेटी एक तय समयावधि के लिए बोली लगाकर ठेका छोड़ती है।

ठेकेदार मेला परिसर में लगने वाले झूले, दुकानों और खेल-तमाशों से वसूली करता है। गत वर्ष तीसरी बार मेला का ठेका एक करोड़ रुपये से ऊपर उठाया गया है। नियमानुसार ठेका उठाए जाने के बाद होने वाले भुगतान के दौरान ही जीएसटी का भी भुगतान होना चाहिए। वसूली गई रकम पर आईटीसी का लाभ लेते हुए जीएसटी का भुगतान करना चाहिए।
विज्ञापन

मेला कमेटी ने दो तरफा चूक की है। ठेकेदार से भुगतान लेते समय जीएसटी पर ध्यान नहीं दिया और मेले में लगने वाले टेंट, लाइट, साउंड, पेंट आदि का भुगतान करते समय टीडीएस नहीं काटा गया। जबकि 2.5 लाख से अधिक के किसी भी टेंडर के कुल या आंशिक भुगतान पर दो प्रतिशत टीडीएस काटना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें