फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब होटल एण्ड बार के चटकाए ताले, नकदी व सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब होटल एंड बार के चटकाए ताले, नकदी-सामान चोरी
विज्ञापन

पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड ने की छानबीन
पुलिस ने कई लोगों को उठाया, चल रही घटना को लेकर पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के बीचोंबीच सिकंदराराऊ रोड स्थित पंजाब होटल एंड बार के बदमाशों ने ताले चटकाए। यहां से बदमाश नकदी और होटल के बर्तन पार कर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया भी है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
सिकंदराराऊ रोड सासनी गेट चौराहा के निकट पंजाब होटल एंड बार है। गुरुवार-शुक्रवार की रात को चोरों ने होटल के ताले तोड़ दिए और अंदर दाखिल हो गए। यहां पर गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये व एक कर्मचारी के रखे हुए करीब तीन हजार रुपये सहित बदमाश होटल में बर्तनों को चोरी कर ले गए। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। बाजार के बीचों-बीच एक प्रतिष्ठित जगह पर हुई चोरी की घटना से सभी चौंक गए। यहां पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। सभी ने अपने अपने स्तर की जांच की।
विज्ञापन

होटल के मैनेजर अशोक कपूर ने ताले टूटने और चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि पुलिस इस घटना का राजफाश एक-दो दिन में ही कर देगी।
विज्ञापन

पंजाब होटल में हुई चोरी की घटना को लेकर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है, जल्द ही चोरी करने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
-प्रवेश राणा, एसएचओ कोतवाली सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें