फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से भुर्रका में गिरा पक्का मकान, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से भुर्रका में गिरा पक्का मकान, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

हजारों रुपये का हुआ नुकसान, लेखपाल ने किया सर्वे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। बारिश की वजह से एक बार फिर कच्चे पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार की रात बारिश की वजह से गांव भुर्रका में एक पक्का मकान गिर गया। गनीमत रही कि घर के सदस्य घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे, नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा घटित हो सकता था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लेखपाल भी पहुंच गए और नुकसान का आंकलन किया।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी मुनेश कुमार पुत्र महावीर सिंह के पक्के मकान की छत शुक्रवार की रात करीब नौ बजे आई बारिश की वजह से अचानक से गिर गई। छत के गिरने से मकान में रखा हजारों रूपये का घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार भी चटक गई। घटना के दौरान मुनेश अपने परिवार सहित घर के बाहर छप्पर के नीचे सोया हुआ था, जिस वजह से बड़ा हादसा भी टल गया।
विज्ञापन

फिलहाल, मकान की छत गिरने के बाद मुनेश व उसका परिवार खुले आसमान के नीचे तिरपाल डालकर रहने को मजबूर है। तहसीलदार टीपी सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से मकान की छत गिरी है। लेखपाल को भेजकर नुकसान का सर्वे करा लिया गया है, दैवीय आपदा के तहत पीड़ित को राहत प्रदान की जाएगी।
पूरे दिन हुई रुक-रुककर हुई बारिश, कई इलाके जलमग्न
सादाबाद। शनिवार को दिनभर में कई बार रूक रूक कर हुई बारिश से सादाबाद भीगता रहा। दोपहर के वक्त आई कुछ देर की तेज बारिश से फिर से कई इलाके व रास्ते जलमग्न हो गए। नगर के मुरसान रोड पर जलनिकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने की वजह से पानी भर गया। वहीं सुभाष गली में भी नालों की सफाई का कार्य उचित प्रकार से न होने से पानी भर गया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी हुलासी के लिए जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने सफाई निरीक्षक वीरेंद्र चौहान को बारिश के समय में नगर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें