अगसौली-बाजिदपुर मार्ग के गांव गढ़ी हीरा सिंह के बाहर रविवार की आधी रात को शराब पीकर आपस में झगड़ रहे पांच शराबियों ने पुलिस को लाखों की लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने पांचों का रात्रि में ही चिकित्सकीय परीक्षण कराकर शांति भंग के तहत चालान कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने रात करीब एक बजे पुलिस काे फोन कर कहा कि गांव गढ़ी हीरा सिंह के बाहर उनसे लूट हो गई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। वहां पर तीन बाइक वाले मिले। यहां पुलिस को पता चला कि शराब के नशे में गांव दत्तपुर के युवक उनसे मारपीट कर भाग गए। पुलिस ने गांव में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।