मां बाजार में सामान लेने गई थी, घर पर बेटी और उसके पिता थे। शराब के नशे में पिता ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा। उसने बेटी के बाल पकड़े और घसीटते हुए छत पर ले गया। वहां पर बेटी के साथ उसने गंदा काम किया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में 10 जुलाई को पिता पर किशोरवय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि साहब, नशे में गलती हो गई।
विज्ञापन
घटना 10 जुलाई दोपहर करीब दो बजे की है। थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया कि वह घटना के समय बाजार में सामान लेने गई थी, घर पर बेटी और उसके पिता थे। इस दौरान बेटी को उसके पिता बाल पकड़कर खींचते हुए ऊपर छत पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घर लौटने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया। सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।