फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दवा विक्रेताओं को देना होगा टीबी मरीजों का ब्योरा

Fri, 26 May 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
टीवी मुक्त भारत के लिए दवा विक्रेताओं के साथ बैठक करते जिला क्षय रोग अ​धिकारी।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत के लिए जिला क्षय रोग केंद्र पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीन कुमार भारती ने दवा विक्रेताओं के साथ बैठक की। टीबी की दवा विक्रय कर रहे विक्रेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि यदि आपके मेडिकल पर दो सप्ताह से अधिक खांसी के व्यक्ति द्वारा दवाएं ली जाती हैं तो उसको पास के सरकारी अस्पताल में बलगम की जांच के लिए प्रेरित करें, जिससे सही समय पर उनकी बीमारी का पता चल सके।


उस रोगी को सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ मिल सकें। औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया कि जिस रोगी को टीबी की दवा दी जा रही है, उसका पूर्ण ब्योरा निर्धारित प्रारूप में भरकर जिला क्षय रोग अधिकारी के कार्यालय में प्रत्येक माह उपलब्ध कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें