फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीआरएम ने हाथरस जंक्शन स्टेशन का किया निरीक्षण, तकनीकी समस्याओं के बारे में जाना

Sat, 30 Mar 2024 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

डीआरएम हिमांशु बडोनी 29 मार्च सुबह लगभग 10 बजे अपने विशेष निरीक्षण यान से हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार पर रेलवे ट्रैक संख्या पांच व छह के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बात करते डीआरएम हिमांशु बडोनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज ने 29 मार्च को हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन से मेंडू रेलवे स्टेशन तक की रेलवे लाइन जोड़े जाने की व्यवस्था को देखा। ट्रैक डाले जाने को तकनीकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


डीआरएम हिमांशु बडोनी 29 मार्च सुबह लगभग 10 बजे अपने विशेष निरीक्षण यान से हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार पर रेलवे ट्रैक संख्या पांच व छह के बारे में जानकारी ली। हाथरस जंक्शन स्टेशन से पूर्वोत्तर रेलवे के मेंड़ू रेलवे स्टेशन के ट्रैक को जोड़े जाने को लेकर अधिकारियों से बात की। यात्री सुविधाओं को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी की। अपने लगभग 15 मिनट के निरीक्षण के बाद वे अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें