मंडल स्तरीय ऑनलाइन सड़क सुरक्षा ट्रेनिग प्रोग्राम के दूसरे दिन मौजूद परिवहन अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में मंडल स्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन व एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने ड्राइविंग स्कूल संचालकों और स्पीड लिमिड डिवाइस लगाने वाले कर्मियों के अलावा आवेदकों को सड़क सुरक्षा से संबधित नियमों की जानकारी दी।
एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने कहा कि बदलते समय में सड़कों पर वाहनों का बोझ बढ़ रहा है, इसलिए सभी वाहन चालक सावधानी से वाहनों का संचालन करें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। इन-दिनों कोहरा पड़ रहा है, इसलिए लाइट, इंडिकेटर आदि को सही रखें। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। आरआई संतोष कुमार ने वाहन स्वामियों को सावधानी से वाहनों का संचालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर डीबीए अमित कुमार सिंह, पप्पू प्रकाश, राजकुमार भारती, धीरेंद्र प्रताप सिंह, निर्मला गुप्ता, सलीम खान, विशाल चक, महीप चौधरी आदि थे।