सादाबाद के गांव मई में पानी की टंकी। संवाद
- फोटो : samvad
गांव मई, नौपुरा, बनारसीपुर, नगरिया चिरावली आदि गांवों में पिछले करीब दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है। पानी के लिए भटक रहे ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 20 दिन पहले टंकी ठीक हुई थी। कुछ दिन चलने के बाद फिर से उसका वाल्व खराब हो गया। कुछ लोग पानी खरीद कर ला रहे हैं और कुछ लोग खेतों में स्थित नलकूपों से से पानी लेकर आ रहे हैं।
गांव में कोई नल भी चालू नहीं है और जो नल चालू है, वह खारा पानी देते हैं। नलकूप ऑपरेटर आता है और देख कर चला जाता है। जल निगम के जेई मनोज शर्मा का कहना है कि 50 हजार रुपये का वाल्व आता है। कंपनी से गारंटी नहीं है। हम दो बार वाल्व बदलवा चुके हैं। ठेकेदारों को पैसा दे चुके हैं, लेकिन हमें शासन से पैसा नहीं मिला है।